बागेश्वर, जुलाई 12 -- 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए तीन गोल्ड, एक सिल्वर तथा अमेरिका में पुलिस वर्ड चैंपियनशिप गेम्स में एक गोल्ड, पांच सिल्वर पदक विजेता कत्यूरघाटी में भव्य स्वागत हुआ। पिंगलो गांव में मिष्ठान वितरित किया। विकासखंड गरुड़ के पिंगलों निवासी उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत ममता खाती पुत्री रंजीत सिंह खाती अमेरिका से घर लौटी, उसका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि ममता ने कत्यूर घाटी नहीं बल्कि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को साकार किया है। खेलों के क्षेत्र में पहाड़ की बेटियां बेहतर कर रहीं हैं। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेटियों का अभूतपूर्व प्रदर्शन वास्तव में सुखद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.