चंदौली, दिसम्बर 6 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीते दिनों महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वावधान में हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में अंतर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सकलडीहा पीजी कॉलेज के 68 किलो भार में आशीष कुमार ने गोल्ड और 63 किलोभार में प्रशांत कुमार ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में गोल्ड और कांस्य पदक विजेता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...