रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। बुधवार को एक रेस्टोरेंट में हुए समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार, अजय अग्रवाल आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं खिलाड़ियों ने भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक जीतने का संकल्प लिया। सम्मान समारोह का आयोजन व्यापारी बलदेव छाबड़ा ने किया। इस मौके पर त्रिलोक सिंह नेगी, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, अजय अग्रवाल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बि...