कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को इटवा नगर भगवा रंग में रंगा रहा। नगर की गलियों में सैकड़ों स्वयंसेवकों के अनुशासित तरीके से पथ संचलन निकाल देशभक्ति का सभी को बोध कराया। स्वयंसेवकों ने शाम तीन बजे एक लाज से संचलन प्रारंभ किया। संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से बांसी रोड, डुमरियागंज, बिस्कोहर मार्ग होते हुए पुन: प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुआ। पथ संचलन में सबसे आगे ध्वजवाहक और पीछे पंक्तिबद्ध गणवेशधारी स्वयंसेवकों का अनुशासनपूर्ण कदमताल हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा था। मार्ग में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के चारों ओर भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष गूंजते रहे। संचलन प्रारंभ होने से पहले वक्ता ने स्वयंसेवकों को संबोधित कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.