बांदा, अक्टूबर 12 -- बांदा। संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। विजयदशमी उत्सव, पथ संचलन शहर के मोहल्ला तुलसी नगर पावर हाउस के पास व बस्ती में शस्त्र पूजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा तुलसी नगर पावर हाउस के स्वयंसेवकों सहित उमाशंकर, शशिकांत, डा. जेपी अवस्थी, रामपाल प्रजापति, अभिमन्यु, राजेश, भोला प्रसाद प्रजापति, रोशन निषाद , मनोज, महेश मिश्रा, मयंक खरे, राजेंद्र, अशोक सिंह, रामकरण सिंह बच्चन आदि रहे। स्वयंसेवकों ने संकल्प के साथ राष्ट्र सेवा, धर्म रक्षा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, मातृभूमि की सेवा के लिए संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...