उन्नाव, अक्टूबर 12 -- पुरवा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक के शताब्दी वर्षोत्सव पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया। जिला संघ चालक सुरेश द्विवेदी ने कहा छोटे छोटे कार्य समाज परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाते हैं। संघ जीवन के सौ वर्षों में गजब का परिवर्तन हुआ है। अपृश्यता निवारण का सपना संघ ने करके दिखा दिया। पश्चिम टोला स्थिति मां आनंदेश्वरी देवी मंदिर से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के तमाम मोहल्लों से होते हुए मंदिर आकर समाप्त हुआ। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। समापन सत्र पर अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ अशोक दुबे ने संघ की विचारधारा परिभाषित करते हुए संघ किसी व्यक्ति का संगठन नहीं है। संघ पूरे समाज का संगठन है, राष्ट्रहित का कार्य और चिंतन करने वाला प्रत्येक व्यक्ति संघ का स्वयंसेवक है। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.