बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में पंडित शिवहर्ष शैक्षिक सप्ताह पर गुरुवार को पुरातन छात्रा समागम हुआ। समागम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति छात्रा खुशी एवं सविता की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज की पुरातन छात्रा पूनम यादव एवं मोनी पांडेय ने किया। रिमझिम ने मैशअप सांग पर नृत्य प्रस्तुत कि। छात्रा नंदनी ने लोकगीत, सुमनलता, रिमझिम और प्रियंका ने विविध लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति की गई। एपीएन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कंचन त्रिपाठी ने बताया कि उनके लिए महिला महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन का कार्य करना गर्व का विषय है। मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस स्थान पर हम अध्ययन करते हैं वहां से अपार स्नेह और प...