दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, दरभंगा के कर्मियों के साथ रविवार को कार्यालय पर मारपीट की गयी। इससे पूर्व भी गत 26 मार्च को कर्मियों के साथ मारपीट की गयी थी। यह जानकारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर आनंद झा ने रविार को दी है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा निवासी एक व्यक्ति की ओर से बसों का अवैध रूप से परिचालन किया जा रहा था। उस पर रोक लगाने के प्रतिशोध में निगम के सरकारी कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में निगम के कादिराबाद स्थित प्रतिष्ठान के अधीक्षक ने लहेरियासराय व विश्वविद्यालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से चल रही बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक श्री झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.