भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से आम लोगों के लिए किफायती दरों पर यात्रा करने के लिए कई रूटों पर बसों के परिचालन को लेकर अंतिम मंजूरी दे दी है। अब सरकारी बसों से कोलकाता, सिलीगुड़ी, जोगबनी और बोकारो की यात्रा रियायती दरों पर की जा सकेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने भागलपुर परिवहन प्रमंडल को 22 नई बसें आवंटित की हैं, जिनमें 10 एसी और 12 नॉन-एसी बसें शामिल हैं। इसको लेकर परिवहन निगम ने रूट और फेयर चार्ट जारी किया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि आवंटित बसें जल्द ही भागलपुर पहुंचेंगी, जिसके बाद टाइमिंग टेबल और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। नॉन-एसी बसों में 6 मुंगेर, 4 जमुई और 2 बसों का संचालन भागलपुर डिपो से होगा। इस आशय को लेकर दिशा-निर्देश मुख्यालय की तरफ से ज...