भागलपुर, दिसम्बर 19 -- अकबरनगर अंतर्गत अमिया घाट से कसमाबाद एवं एसएच 85 से मंझो होते हुए बेल्थू तक पथ निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों की पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में नपं के मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में एक मांग पत्र सौंपा। अंजीत ने कहा कि पथ निर्माण हो जाने से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...