पलामू, जून 20 -- हैदरनगर, प्रतिनिधि। मोहम्मदगंज के भजनिया से हैदरनगर नये पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास इसी माह के प्रारंभ में सांसद विष्णु दयाल राम ने की है। उक्त पथ पंसा, रानीदेवा, अधौरा, परता, सजवन, सलेमपुर होते हैदरनगर रेलवे गुमटी तक निर्माण प्रस्तावित है। दो दिनों के भीतर रुक रुककर हो रही मुसलाधार बारिश ने इस पथ का आवागमन बाधित कर दिया है। मुखिया कमल कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि संवेदक की लापरवाही का खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण कराने की बात कहकर पूर्व से स्थापित इस पथ के कई स्थानों पर कलवर्ट को काट दिया गया है। निर्माण काल तक कहीं भी पुख्ता डायवर्सन का निर्माण नहीं कराया गया। जबकि किसी भी पथ निर्माण में डायवर्सन का प्राकलन समाहित होता है। उन्होंने इस समस्या से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.