देवघर, अप्रैल 7 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड के पथार गांव में सोमवार को अठगांवा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा। प्राचीन ठाकुरबाड़ी में यहां 53 बटुकों का विधि विधान के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होगा। आयोजन की तैयारी में समाज के लोग जोर शोर से जुटे हैं। यहां पहुंचने वाले हजारों लोगों के ठहरने, भोजन, पानी, सफाई, बिजली की व्यवस्था की जा रही है। अठगांवा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद तिवारी ने बताया यज्ञोपवीत जिसे जनेऊ संस्कार भी कहा जाता है, संस्कार द्विज वर्ग के लिए विशेष महत्व रखता है। जिसमें बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है और यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है। यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक धर्म में दशम संस्कार है, जो व्यक्ति को यज्ञ करने और वेदाध्ययन का अधिकार प्रदान करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.