हापुड़, अक्टूबर 2 -- नगर में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथसंचलन मुख्य मार्गों से निकालकर विजयदशमी पर्व पर मनाया गया। जिसमें स्वंयसेवकों ने भाग लिया। सोनू ने कहा कि आरएसएस को शुरु करने के लिए विजयदशमी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह दिन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक होता है। यह उत्सव हमें यह सिखाता है कि हम अपने अहंकार का शमन करें। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विकास यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी देकर बताया गया। संघ ने जो शताब्दी वर्ष में पांच परिवर्तन का लक्ष्य लिया है, उस विषय में भी सेवकों को बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...