चतरा, जनवरी 27 -- पथलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड संकुल संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रभावी शिक्षण रणनीतियों और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार लाना था। पिरामल फाउंडेशन की टीम से अमित भारती, अक्षय सिंह और गांधी फेलोज के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में शिक्षकों को छात्र-केंद्रित पद्धतियों और सक्रिय सहभागिता आधारित गतिविधियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर उपस्थित बीआरसी के सीआरपी अनंत जी ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और इसमें शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...