देवघर, मार्च 18 -- मधुपुर प्रतिनिधि पथरौल थाना क्षेत्र के मोहनाचक गांव में सोमवार को कुएं में गिरने से 35 वर्षीया सोहानी हेंब्रम की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि गांव के कुएं के पास सोहानी कपड़े साफ कर रही थी। उस बीच कपड़े धोकर वह जैसे उठी, कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी कम रहने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। गांव के लोग जमाो गए। महिला को कुएं से निकाला गया। परिवारवालों ने इलाज के अनुमंडल अस्पताल लाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। परिवारवालों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने आग्रह किया कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाए। इसलिए शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच...