हरिद्वार, जुलाई 23 -- पथरी से सुभाषगढ़ को जोड़ने वाला करीब छह किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। बीते छह महीने से ग्रामीण और राहगीर इस बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी, साथ ही जगह-जगह निकले नुकीले पत्थर राहगीरों के लिए रोजाना हादसों का सबब बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की स्थिति से अवगत कराया, यहां तक कि लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन आज तक न तो गड्ढे भरे गए और न ही सड़क निर्माण की कोई प्रक्रिया शुरू हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.