हरिद्वार, जनवरी 30 -- पथरी पुलिस ने एक युवक को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भट्टीपुर तिराहे पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक युवक दूसरे रास्ते से केन लेकर गुजरता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी से केन में भरी 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय (32 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र निवासी भुवापुर चमरावल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...