हरिद्वार, मार्च 19 -- पुलिस ने शांति भंग करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र के गांव ऐथल में दो पक्ष आपस में झगड़ रहे थे, जिसकी सूचना ग्रामीण द्वारा पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों और पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों पक्ष हल्ला गुल्ला करते हुए आपस में मारपीट पर उतारू थे। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 170 बी एन एस एस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि यासीन पुत्र यासीन, सन्नवर पुत्र तासीन, साजिद पुत्र मकसूद, गुलजार पुत्र वहीद सभी निवासीगण गांव ऐथल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.