हरिद्वार, मार्च 25 -- बूढ़ाहेड़ी में कुछ लोगों ने परिवार से मारपीट कर घर में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकर भी कर डाली। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार ग्राम बूढाहेड़ी निवासी गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही रहने वाले अरसद पुत्र रियासत, रहमान पुत्र मेहरबान, सलमान, मेहताब पुत्र अब्बास ने घर मे घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत की है। विरोध करने पर आरोपियो ने गाली गलौज कर मारपीट की और घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.