हरिद्वार, अप्रैल 9 -- पथरी, संवाददाता। अम्बुवाला की कंपनी के एचआर हेड ने आठ श्रमिकों को कंपनी से बाहर निकाल दिया। उनके समर्थन में आई महिलाओं ने फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने फैक्ट्री के अन्दर अभद्र व्यवहार और धक्का मुक्की करने का आरोप भी लगाया। अम्बुवाला की एक फैक्ट्री के एचआर हेड अशोक कुमार ने आठ श्रमिकों सोमपाल सैनी, तेजवीर सिंह, प्रवीण कुमार, रोहन, आशु शर्मा अक्षय चौहान, अजय कुमार, प्रशांत शर्मा आदि को बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में फैक्ट्री में काम कर रही महिलाओं ने उनके साथ मिलकर गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्रमिकों ने बताया कई वर्षों से फैक्ट्री में ठेकेदारी प्रथा से कार्य कर रहे हैं। फैक्ट्री एचआर ने आज तक किसी भी श्रमिक को स्थाई नहीं किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.