हरिद्वार, मई 9 -- पथरी, संवाददाता। बुढाहेड़ी के खेतों से पुलिस ने एक व्यक्ति को 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को गौकशी करने के उपकरण भी बरामद किए। आरोपी के चार साथी पुलिस की भनक लगते ही खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि बुढाहेड़ी के नजदीक खेत में गौकशी को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना पर तत्काल एसओ पथरी मनोज नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी के नजदीक जाने लगे तो आरोपियों को पुलिस की भनक लग गई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी अलग अलग दिशा में भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया मगर चार आरोपी भाग निकले। सभी कासमपुर शामिल है। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया गौकशी करने में लगे पांच आरोपियों में से एक को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.