हरिद्वार, मार्च 15 -- पथरी, संवाददाता। रानीमाजरा मं शुक्रवार को होली खेलने के बाद महिलाओं समेच 16 लोग वाहन से कुंडी में गंगा में नहाने जा रहे थे। कुंडी गांव के पास मोड़ काटने समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतकों का अंतिम संस्कार किया। पुलिस के अनुसार रानीमाजरा में होली का रंग खेलने के बाद गांव के लोग महिलाओं सहित ग्राम कुंडी गंगा नदी में नहाने के लिये गांव के ही रहने वाले चालक मेघराज के वाहन में सवार होकर जा रहे थे। गांव कुंडी में मोड़ काटने के दौरान वाहव अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.