हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा स्थित लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटते ही गन्ना सड़क पर बिखर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गन्ना हटवाकर यातायात सुचारु कराया। गनीमत रही कि जिस समय ट्रक पलटा, उस समय आसपास कोई दूसरा वाहन नहीं था। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने ओवरलोड गन्ना वाहनों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। प्रशासन से ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...