हरिद्वार, मई 10 -- पथरी। बुढाहेड़ी के खेतों से पुलिस ने एक व्यक्ति को 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को गौकशी करने के उपकरण भी बरमाद हुए है। आरोपी के अन्य चार और साथी पुलिस की भनक लगते ही खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने पांचों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया गौकशी करने में लगे पांच आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी चार लोग खेतों के रास्ते भागने में कामयाब हो गए। जल्द चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.