बगहा, मार्च 18 -- बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरवत सेना से पथरी घाट तक की सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्दी ही इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब निविदा की प्रक्रिया शुरू की जानी है। टेंडर होने के बाद कार्य शुरू कर वित्तीय वर्ष 2025- 26 में इसे पूरा करने का लक्ष्य भी है। जानकारी के अनुसार, बरवत सेना से पथरी घाट तक की सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने पत्र जारी कर इसकी सूचना महालेखाकार समेत डीएम और पथ निर्माण विभाग बेतिया प्रमंडल को दी है। बरवत सेना से पथरी घाट तक की सड़क की कुल लंबाई 6.750 किमी है। चौड़ीकरण और मजबूतीकरण पर कुल 73 करोड़ 16 लाख 37 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.