हरिद्वार, फरवरी 5 -- पथरी क्षेत्र के दो गांवों से दो नाबालिग संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुलजार पुत्र सलीम निवासी बुढाहेड़ी ने बताया कि उसका 14 वर्षीय भाई 29 जनवरी की सुबह स्कूल निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दूसरे मामले में नेहा पत्नी कुशलपाल निवासी बहादरपुर जट्ट ने पुलिस को बताया कि उसका नाबालिग बेटा 26 जनवरी की शाम करीब सात बजे दुकान गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। नाबालिगो की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...