हरिद्वार, अप्रैल 27 -- क्षेत्र के गांव में बढ़ती गंदगी के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है। गंदगी होने से लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिये ग्रामीणों ने गांव में फॉगिंग कराने की मांग की है। गांव धनपुरा, पदार्था, फेरुपुर सहित अन्य दर्जनों गांव में पिछले करीब एक माह से ग्रामीण बुखार की जद में है। विभाग ने अभी तक गांव में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग नहीं कराई है। ग्रामीण नसरत अली, मुस्तकीम अहमद, नूर अली, शहनवाज, जब्बार, रिजवान, सादिक, राकेश कुमार, सोनू प्रजापति का कहना है कि गांव में बरसात का पानी व नालियों का गंदा पानी भरा रहता है जिसके कारण रुके हुए पानी मे मच्छर पनप रहे हैं। ग्राम सचिव अजय चौहान ने बताया सभी पंचायतों में फॉगिंग मशीन उपलब्ध है। जल्द गांव में फॉगिंग कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.