हरिद्वार, मार्च 20 -- पथरी, संवाददाता।पथरी क्षेत्र के किसानों ने फेरुपुर पुलिस चौकी पर अग्निशमन वाहन खड़ा करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकने लगी है और ऐसे में फसल को आग लगने के ज्यादा आसार रहते हैं। किसानों ने बताया कि पूर्व में भी कई खेतों में आग लगने से फसल जलकर राख हो चुकी है। किसानों का कहना है कि यदि अग्निशमन वाहन फेरुपुर चौकी पर खड़ी होगी तो आग को आसानी से बुझाया जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.