हरिद्वार, फरवरी 14 -- पथरी थाना क्षेत्र के ऐथल, दुर्गागढ़ और धनपुरा गांव में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंताओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। अवर अभियंता दिवाकर मौर्य, धीरज सैनी और पवन सक्सेना ने पुलिस को बताया कि इन गांवों से लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को छापेमारी में नसीर पुत्र यासिन, समीर पुत्र नसीम, नफीस पुत्र यामीन, अजब सिंह पुत्र सतपाल, देवेंद्र पुत्र सतपाल, मुसद्दी पुत्र वीरम सिंह, देवेंद्र पुत्र स्वर्ण सिंह, जसवीर सिंह पुत्र बघेल, जसपाल सिंह पुत्र मानसिंह और बुड सिंह पुत्र मानसिंह के घरों में मीटर से पहले कट लगाकर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। पथरी एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.