हरिद्वार, सितम्बर 2 -- पथरी, संवाददाता। श्री देव इंटर कालेज अम्बुवाला में 970 छात्र-छात्राओं ने हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश राणा ने बच्चों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पेड़ों के कटान से आपदाएं आ रही हैं। कहा कि हमें हिमालय के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए इससे हिमालय को नुकसान पहुचता है। कटारपुर के विद्या देवी मेमोरियल इंटर कालेज में प्रबंधक सुदेश चौहान ने 1150 बच्चों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पहाड़ हमारे देश का मुकुट है। पहाड़ों से छेड़छाड़ से पर्यावरण पर बड़ा असर पड़ रहा है और हिमालय का अस्तित्व घटता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.