संभल, फरवरी 13 -- संभल। विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत पथरा में आयोजित दस दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हो गया। इस शिविर में कुल 1025 कारीगरों ने विभिन्न पारंपरिक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता समाजसेवी डॉ. टी.एस. पाल ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना पारंपरिक कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत 10 दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट तथा 10 हजार से 10 लाख रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि यह योजना स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.