लखनऊ, जनवरी 29 -- काकोरी के बहरू गांव के बुधवार देर रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा पर पथराव कर दिया। पथराव से प्रतिमा का दाहिना क्षतिग्रस्त गया। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने पार्क की बाउंड्रीवाल बनाने, दुकानों का अतिक्रमण और पड़ोस स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग की। बवाल की सूचना पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, एसीपी काकोरी, एसडीएम सदर और कई थानों का पुलिस बल पहुंचा। कौशल किशोर ने लोगों को समझाकर शांत कराया। जल्द कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बहरू गांव स्थित पार्क में स्थित आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार रात कुछ अराजकतत्वों ने खंडित कर दी। गुरुवार सुबह खंडित प्रतिमा देख सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। बवाल की सूचना पर...