मुरादाबाद, मई 11 -- थाना क्षेत्र के गांव कांकर खेड़ा में काम करते मजदूरों के बीच पथराव में घायल एक मजदूर शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना डिलारी पुलिस ने झगड़े के मुकदमे की धारा को हत्या में तरमीम कर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना 7 मई की सुबह 10:30 की है,गांव के राकेश कुमार, बृजपाल, मृदुल उर्फ जयप्रकास ,रणवीर सिंह, और शेर सिंह गांव में मंदिर के पास नरेगा योजना के अंतर्गत काम कर रहे थे, तभी आपस में मजाक के दौरान गाली गलौज करने लगे, एक दूसरे ने लात घूंसों से पीटने लगे। बात बढ़ने पर ईट पथराव चलने लगे तो गांव में भगदड़ मच गई। महिलाओं ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से बृजपाल आदि ने मजदूर राकेश कुमार के सिर ईटों से कुचल दिया। जिससें वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया, मरा जानकर आरोपी घटना से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.