अमरोहा, मार्च 17 -- ठेकेदारी के रूपयों के विवाद को लेकर क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव के मामले में दरोगा की ओर से दोनों पक्षों के 17 नामजद व करीब 14 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। दरोगा निरोत्तम सिंह का कहना है कि शनिवार को वह गश्त हुए खेलिया पट्टी गांव में पहुंचे तो ठेकेदारी के रूपयों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो रहा था। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। पथराव व पिटाई से एक गाय की भी मौत हो गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि दरोगा निरोत्तम सिंह की तहरीर के आधार पर सर्वेश, अरविंद, सतवीर, धर्मवीर, टीटू, रीना, पुष्पा, धर्मावती, वर्षा व पांच सात अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के अनिवेश, विपिन, रामू, नेपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.