रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने पथराव प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को शरण देने के आरोप में रामपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक फरवरी को चौकी बाजार क्षेत्र की सुभाष कॉलोनी में स्मैक तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान मुख्य आरोपी के परिजनों और उनके साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मौके से स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। जांच में सामने आया कि फरार आरोपियों में से एक को फरजनद अली उर्फ नन्हे पुत्र कल्लन निवासी रतनपुरा सुभाली, थाना अजीमनगर, जिला रामपुर ने शरण दे रखी थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अजीमनगर थाना क्षेत्र से फरजनद अली को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.