रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर। एक फरवरी को सुभाष कॉलोनी में पुलिस टीम पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तीव्रता से तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, एक फरवरी को एएनटीएफ, एसओजी और पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सुभाष कालोनी स्थित कल्लू के घर से स्मैक की तस्करी की जा रही है। मौके पर पहुंची टीम ने जब एक युवक को हिरासत में लिया तो परिवार ने टीम पर पथराव कर दिया था। इसमें हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गया था। हालांकि, पुलिस ने 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं देवर देवर नाजिम उर्फ नदीम, शाहरुख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी, फरहाना पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। एक नौ दिन गुजर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.