रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्मैक तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ अदालत ने धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी कर दी है। निर्धारित अवधि में सरेंडर न करने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस के अनुसार, एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम सुभाष कॉलोनी स्थित कल्लू के घर स्मैक तस्करी की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे। मौके से 64 ग्राम स्मैक के साथ हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके परिजन नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा, सूरज, अनमोल, अफसाना, फिजा, रोशनी और फरहाना मौके से फरार हो गए थे। लगातार दबिश के बावजूद गिरफ्तारी न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.