हमीरपुर, फरवरी 14 -- बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के कुनेहटा गांव की श्वेता की शादी से दो दिन पूर्व हुए बवाल के बाद परिजनों को कार्यक्रम स्थल बदलना पड़ा। श्वेता की शादी शनिवार को राठ कस्बे के एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। उधर, कल शिकायत लेकर मुख्यालय आए श्वेता के परिजन देर रात तक कलेक्ट्रेट में जमे रहे। जिन्हें थानाध्यक्ष समझा-बुझाकर वापस गांव ले गए। श्वेता की मां की तहरीर पर पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को कल गिरफ्तार किया गया था, जिसे आज जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी पर थाने के बाहर हंगामा करने वाली आरोपी की गर्भवती पत्नी और मां भी इसी मुकदमे में नामजद हुई हैं। कुनेहटा गांव निवासी विनय श्रीवास की पुत्री श्वेता की शादी से दो दिन पूर्व गुरुवार को पड़ोसी कल्लू आदि से विवाद हो गया था। इसमें पथराव में विनय के परिवार के कई सदस्य घाय...