गिरडीह, फरवरी 13 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के लेबड़िया गांव में बुधवार को पौधारोपण करने के लिए ट्रेंच काटने गई वन विभाग की टीम व जेसीबी पर पथराव करने के आरोप में तिसरी दक्षिणी छोर के जिला परिषद सदस्य सहित कुल 164 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वन विभाग के प्रभारी वनपाल अभिमित राज ने इस मामले को लेकर बुधवार की रात तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है और 155 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वन विभाग द्वारा आरोप लगाया गया है कि वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में बुधवार को लेबड़िया गांव स्थित वन भूमि पर पौधारोपण के लिए ट्रेंच कटवाने का काम किया जा रहा था। तभी भारी संख्या में लोग आए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पथराव कर दिया। जिसके कारण जेसीबी का शीशा टूट गया है और कार्य नहीं कि...