लखनऊ, मार्च 17 -- दुबग्गा के फरीदीपुर में रविवार रात ई-रिक्शा चालक शानू के घर फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा शानू की भाभी तहसीन बानो की तहरीर पर दर्ज किया गया है। हालांकि, घटनास्थल से कारतूस और खोखा बरामद होने के बाद भी पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है। तहसीन बानो ने दुबग्गा पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है। तहसीन बानो के मुताबिक शनिवार रात देवर शानू और सहाबुद्दीन बाइक से दूध लेने गए थे। रास्ते में नशे में धुत कुछ लोग सड़क पर डांस कर रहे थे। किनारे हटने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रविवार रात अलीम, नूर आलम और 30-40 अन्य लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। पथराव किया, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। पड़ोस में रहने वाली सन्नो ने मोबाइल में वीडियो बनाने की कोशिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.