बांदा, जनवरी 12 -- बांदा संवाददाता। मकर संक्रांति के पूर्व सोमवार को खरीदारी के लिए बजार गुलजार रहा। त्योहार को मनाने के लिए लोग तैयारी में दिनभर जुटे रहे। सुबह से ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ तिलैया व मकर संक्राति में लगने वाली सामग्री की खरीद को उमड़ पड़ी। विशेष रूप से गुड़, तिल, खिचड़ी सामग्री और पूजा-पाठ से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी के लिए लंबी कतारें देखी गईं। सोमवार को शहर के न्यू मार्केट में किराना व्यापारी पारस ओमर,छोटू, प्रदीप ने बताया कि बुंदेलखंड में लोहिड़ी का बदला स्वरूप तिलैया विशेष रूप से मनाया जाता है। इसमें गरम पकवान बनते है इसलिए मूंग, उड़द की दाल से बनने वाले पकवानों की बहुतायत रहती है। इसकी खरीद को दुकानों में सुबह से भीड़ रही। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मकर संक्रांति पर गुड़ और तिल का विशेष महत्व होता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.