देवरिया, अप्रैल 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के पथरदेवा में अग्निशमन केंद्र निर्माण करने की कवायद प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई है। पथरदेवा में इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया जाएगा। अग्निशमन केंद्र बनने से तरकुलवा, बघौचघाट, बरियारपुर व रामपुर कारखाना क्षेत्र में आग की घटनाओं पर टीम जल्द ही काबू कर लेगी। जिले में अग्निशमन केंद्र केवल अभी तक मुख्यालय पर ही है। जबकि रुद्रपुर व सलेमपुर के मझौलीराज में अभी अग्निशमन केंद्र का निर्माण चल रहा है। अग्निशमन केंद्र के पास संसाधन का अभाव है। हर वर्ष जिले में आग का तांडव रहता है और कई सौ बीघा गेहूं की फसल, लोगों का आशियाना आग की भेंट चढ़ जाता है। अगर हेतिमपुर या फिर बघौचघाट के पकहा में आग लगती है तो मुख्यालय से गाड़ी भेजी जाती है। जब तक अग्निशमन ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.