गोड्डा, जनवरी 10 -- पथरगामा। मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव के पुत्र रजनीश यादव ने शुक्रवार को पथरगामा हटिया स्थित काली मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन किया तथा मंदिर कमेटी सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान मंदिर कमेटी सदस्य ने मंदिर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण को लेकर चारदीवारी निर्माण की मांग रखी। इस पर रजनीश यादव ने शीघ्र ही संबंधित आवेदन देने को कहा और आश्वस्त किया कि प्रक्रिया पूरी होते ही आवश्यक पहल की जाएगी। वहीं ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था की मांग पर उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद मंदिर में लाइट की व्यवस्था कर दी जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष रूप से रात्रि समय में सुविधा मिल सकेगी। रजनीश यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास प्...