गोड्डा, जनवरी 28 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पथरगामा प्रखंड में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं राजनीतिक दलों के कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख अवधेश साह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर विष्णु देव चौधरी, पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान तथा पथरगामा थाना परिसर में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने तिरंगा फहराया। राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल भगत एवं राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव ने झंडोत्तोलन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल, पथरगामा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.