गोड्डा, मार्च 29 -- पथरगामा, एक संवाददाता। शुक्रवार रात को पथरगामा मुख्य चौक पर इंडियन ऑयल कंपनी का तेल टैंकर खराब हो गया जिसके चलते शनिवार को पूरे दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पथरगामा हाट भी आयोजित किया जाता है जिससे बाजार में भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी और इसने जाम की स्थिति को और बढ़ा दिया। खबर लिखे जाने तक तेल टैंकर को ठीक नहीं किया जा सका था।और वाहन यातायात प्रभावित होता रहा। स्थानीय लोग और यात्री दिनभर जाम में फंसे रहे जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.