बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता बबेरू के बांदा रोड नवासी रतीभान सिंह ने तिंदवारी थाने में दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तिंदवारी के मुंगूस गांव में उनकी जमीन है। इसी गाटा संख्या में रामहित व राकेश पटेल आदि सहखातेदार हैं। सीमांकन के संबंध में मंडलायुक्त के आदेश पर एसडीएम सदर ने राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजकर दो दिन पहले पैमाइश कराई। सीमांकन करते हुए कब्जा दिलाया। सोमवार को वह अपनी जमीन पर एंगल व पिलर करा रहे थे। तभी रामबीर, रामरतन, शिवचरण, बृजेंद्र, महेंद्र, अमरनाथ, विचित्रवीर, शारदा,ललिता,सरिता, क्रांति आदि लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व तमंचा लेकर पहुंचे और पथरगडी करने से रोक दिया। जान से मारने की धमकी दी। वे लोग जान बचाकर भाग आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...