हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने सहायक अभियंता, लघु सिंचाई कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये। कार्यालय में पत्रावली ठीक से रखी हुई नहीं मिली। कार्यालय सहायक अभियंता लघु सिंचाई में निरीक्षण के समय दीपक कुमार सहायक अभियंता उपस्थित मिले। कार्यालय में स्थापना के पटल की अलमारी खुलवाई गई। अलमारी में रिकार्ड बेतरतीब रखा मिला। किसी भी पत्रावली या अभिलेख की नम्बरिंग नहीं की गई है। रजिस्टर एवं पत्रावली वर्षवार नहीं रखी गई है। अभिलेखों की नम्बरिंग करने एवं रजिस्टर वर्षवार रखे जाने के निर्देश दिये गये। अलमारी के उपर प्रिंटर के खाली कार्टून एवं अलमारी के बराबर जगह में वित्तीय वर्ष के बस्ते रखे मिले जिसमें विगत वर्षों का रिकार्ड बताया गया। समस्त बस्तों को यथा...