मैनपुरी, फरवरी 7 -- संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील किशनी में आयोजित जन-शिकायत सुनवाई में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर गंभीर निर्देश दिए। कैथपुर निवासी जगदीश नारायण ने खाद के गड्ढे की भूमि पर हुए कब्जे हटवाने की मांग की। पृथ्वीपुर निवासी हरीराम ने धारा-67 उ.प्र. राजस्व संहिता में दायर वाद के निस्तारण और भू-माफिया से ग्रामसभा की भूमि को मुक्त कराने की बात कही। ग्राम देवपुरा निवासी विनोद कुमार ने निजी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, नगला कले निवासी जगदीश सिंह ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, जटपुरा निवासी कुसुमलता एवं प्रियंका ने गाटा संख्या-214 पर कब्जा हटवाने, नगला महौली निवासी गणेश शर्मा ने माइनर की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम ने कहा कि निजी, सार्वजनिक भूमि पर कब्जों की शिकायतें लगातार आ रही हैं और दबंगों द्...