श्रावस्ती, मार्च 9 -- श्रावस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष राजकिशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में भिनगा के झारखंडी मंदिर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संरक्षक जीपी मिश्र मधुकर मौजूद रहे। जिसमें सीतापुर के मृत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी गयी और हत्या में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। संरक्षक मधुकर ने सीतापुर की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष राजकिशोर पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार की गोलीमार निर्मम हत्या करना बहुत ही जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरे प्रदेश के पत्रकारों के लिए बहुत ही कष्टकारक है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान,सदस्यों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने संबंधी बिंदुओं पर गहन चर्चा की। इस मौके पर महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.