सीतापुर, अगस्त 7 -- सीतापुर। आठ मार्च को हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार सुबह फरार चल रहे दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मार गए आरोपी शूटर बताए जा रहे हैं। इन पर एक लाख का इनाम था। पिसावां थाना क्षेत्र के दुल्लापुर तिराहे के पास हरदोई सीतापुर सीमा के निकट आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें उनको गोली लग गई। पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एनकाउंटर में दोनों बदमाशों की पहचान राजू तिवारी और संजय तिवारी के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि सुबह इनपुट मिला कि जनपद के दो वांछित जिन पर एक लाख रुपए का इनाम है वह सीतापुर हरदोई सीमा के पास से कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी और एसटीएफ समेत पांच संयुक्त टीम गठित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.